Breaking News

दिल्ली के मुख्यमंत्री की जमानत संविधान की जीत : अखिलेश यादव

पीएमबी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत दिए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उनकी जमानत संविधान की जीत है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि दिल्ली के लोकप्रिय व जन कल्याणकारी मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की जमानत ‘संविधान की जीत’है। संविधान विरोधी ही संविधान का दुरुपयोग करते हैं। न्याय के दरवाजे पर दी गयी दस्तक हमेशा सुनी जाती है। दुनिया अब तक इसी परंपरा पर आगे बढ़ी है और आगे भी बढ़ती रहेगी। बता दें कि आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दो याचिकाओं पर फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने आबकारी नीति भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल को नियमित जमानत देने का फैसला सुनाया। इस संबंध में न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां ने उनके फैसले पर सहमति जताई। कोर्ट ने केजरीवाल को 10 लाख रुपये के मुचलके और दो जमानत राशियों पर जमानत दी। सीबीआई की गिरफ्तारी से जुड़ी याचिका पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अपीलकर्ता की गिरफ्तारी अवैध नहीं थी।

About Pmbnews-Editor

Check Also

जाने कहां से लड़ रहे लखनऊ में कितने प्रत्याशी

पीएमबी लखनऊ । लखनऊ कलेक्ट्रेट में सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की सूची जारी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *