Breaking News

सनातन धर्म की वृद्धि एवं समाज की सेवा के लिए समाज सेवकों ने किया श्री अखंड ज्योति बालाजी ट्रस्ट का निर्माण

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सनातन धर्म की वृद्धि एवं जन सेवा के लिए आगे आए समाज के सेवक दिनांक 21/08/2025 को श्री अखंड ज्योति बालाजी ट्रस्ट की घोषणा की गई। पश्चात आज दिनांक 29/08/2025 को श्री अखंड ज्योति बालाजी ट्रस्ट का प्रारंभ किया गया। जिसमें शिवा सैनी अध्यक्ष, सहदेव महामंत्री, मनोज कुमार पांडे अधिवक्ता मुख्य विधिक सलाहकार, राकेश कुमार सैनी व दीपमाला दुबे सह अध्यक्ष, ज्योति कोषाध्यक्ष, विजय कुमार पांडे व कन्हैया बाजपेई मंत्री, सी एल चौधरी मीडिया प्रभारी, रामकिशन प्रचार मंत्री, महेंद्र पाल सिंह चौहान विधिक सलाहकार, सूरज नारायण सैनी, सुशील कुमार व वीरेंद्र प्रसाद मिश्र सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयनित व नियुक्त (मनोनीत) किए गए। अध्यक्ष शिव सैनी ने कहा कि हम सब सनातन धर्म की वृद्धि एवं समाज सेवा के लिए सदैव तात्पर्य थे हैं और रहेंगे। हमारे ट्रस्ट वृद्ध, असहाय, गरीब, लाचारी, आश्रहीन व विकलांगों के सहयोग के लिए भविष्य में कदम बढ़ाएगी। इसके अतिरिक्त शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सेवा का कार्य करेगी।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सहयोगी व कार्यकर्ता गढ़ उपस्थित रहे।

About Pmbnews-Editor

Check Also

धर्म

ब्रह्मांड का भी धर्म है और मानव का भी धर्म है, जिसका स्वरुप और गुण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *