Breaking News

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भाजपा सदस्यता अभियान तिथि के रूप में मनाएगी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पीएमबी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रणेता, महान चिंतक, विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। उनकी दृष्टि व विजन के कारण गांव, गरीब, किसान व महिलाएं राजनीतिक दलों के एजेंडे के हिस्से बने। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने 60-70 वर्ष पहले विचारों के माध्यम से भारतीय राजनीति को जो जीवनदृष्टि दी, उनका चिंतन-मनन आज भी न केवल भारतीय लोकतंत्र, बल्कि राजनीतिक दलों द्वारा प्रारंभ किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में देखने को मिलता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चारबाग रोड स्थित केकेसी कॉलेज के समीप दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका में लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सदस्यता अभियान के तहत पांच लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन में गांव-गरीब, किसान व महिलाएं 

सीएम योगी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन में गांव, गरीब, किसान, समाज के दबे-कुचले लोगों व महिलाओं को स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर करने की दृष्टि है और उस तबके लिए सहानुभूति है। हर हाथ को काम, हर खेत को पानी उनका उद्घोष था। वे कहते थे कि आर्थिक प्रगति का पैमाना ऊंचे पायदान पर नहीं, बल्कि सबसे नीचे पायदान पर खड़े व्यक्ति के माध्यम से की जानी चाहिए।

About Pmbnews-Editor

Check Also

जाने कहां से लड़ रहे लखनऊ में कितने प्रत्याशी

पीएमबी लखनऊ । लखनऊ कलेक्ट्रेट में सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की सूची जारी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *