पीएमबी लखनऊ। आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 50 सैया संयुक्त चिकित्सालय, चंदर नगर आलमबाग में जन सामान्य को तंबाकू एवं उसके उत्पादों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताने के लिए एक मीटिंग की गई, जिसमें सभी को तंबाकू से होने वाली हानियों एवं इसको छोड़ने पर होने वाले फायदे के बारे में सभी को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने बताया । चिकित्सालय के दांत शल्यक, डॉक्टर भारत कुमार ने बताया कि गुटखा खाना एक शौक बन गया है , लेकिन आगे चलकर यही शौक शॉक देता है, हमें तंबाकू, गुटका ,सुपारी सभी से तौबा कर लेनी चाहिए क्योंकि यह शरीर में कैंसर के रोग के कारक हैं। हम सभी को अपने घर, परिवार ,समाज और अपने आसपास जो भी व्यक्ति है यदि वह तंबाकू सुपारी या तंबाकू से संबंधित कोई भी पदार्थ सेवन करता हुआ पाया जाए तो उसे इसकी हानियों के बारे में बताते हुए छुड़ाने का पूरा प्रयत्न करना चाहिए । यही एक स्वास्थ्य कर्मी होने का हमारा दायित्व है। और हम सब संकल्प लेते हैं कि तंबाकू से होने वाली हानियों के बारे में सभी को बताएंगे और समाज को तंबाकू मुक्त करने का हर संभव प्रयास करेंगे।
अंत में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने सभी को तंबाकू जनित पदार्थ से दूर रहने और कोटपा एक्ट का पूरा पालन करने की हिदायत दी एवं सभी को अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया ।
PMB News
