Breaking News

महानगर अध्यक्ष का एक वर्ष का कार्यकाल हुआ पूर्ण : कार्यकर्ताओं में उत्सव की लहर

पीएमबी लखनऊ। आलमबाग नटखारा रोड पर लखनऊ बीजेपी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर व्यापारियों ने एक भव्य एवं रंगीन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर ढोल नगाड़े का फूलों की वर्षा के साथ आनंद द्विवेदी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ढोल नगाड़ों की आवाज के साथ हुई इसके बाद व्यापारियों ने आनंद द्विवेदी को माला, चुन्नी, स्मृति भेंट देखकर सम्मानित किया। इस दौरान युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा, कमल चौधरी, राजेश बत्रा, संदीप कांत राजन अन्य अन्य व्यापारी मौजूद रहे। सभी व्यापारियों ने इस अवसर को विशेष मानते हुए आनंद द्विवेदी के संघर्ष और उनके नेतृत्व की सराहना की। इस अवसर पर व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने मिलकर आनंद द्विवेदी के सफल कार्यकाल के प्रार्थना की और भविष्य में उनके नेतृत्व में विकास की उम्मीद जताई।

वही सूत्र बताते हैं कि आनंद द्विवेदी हर किसी के साथ अच्छा व्यवहार एवं प्रेम भाव से पेश आते हैं। आनंद द्विवेदी अपने क्षेत्र अपने शहर एवं अपने मित्र हितेशियों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। आनंद द्विवेदी एक अच्छे व्यवहार के धनी व्यक्ति माने जाते हैं। इस अवसर पर आनंद द्विवेदी ने लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी दिलाई और हर समय हर किसी के सुख-दुख में खड़े होने का वचन दिया।

इतना ही नहीं सूत्र यह भी बताते हैं कि आनंद द्विवेदी हर समय हर पल अपने शहर, अपने देश, अपने समाज की उन्नति के लिए प्रयासरत रहते हैं।

About Pmbnews-Editor

Check Also

जाने कहां से लड़ रहे लखनऊ में कितने प्रत्याशी

पीएमबी लखनऊ । लखनऊ कलेक्ट्रेट में सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की सूची जारी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *