पीएमबी लखनऊ। जोन 8 के जोनल अधिकारी न्यायालय को तख में रखते हुए अपनी मनमानी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया जिसमें लोग बंधु अस्पताल के सामने रोड पार फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने बताया कि हम लोग लगभग 7 – 8 वर्षो से दुकान लगा रहे हैं। बताया कि नगर निगम जोन 8 द्वारा सभी को दुकान आवंटित की जा चुकी हैं। लेकिन कुछ समय से जोन 8 द्वारा सभी को दुकान खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जिसको लेकर सभी पटरी दुकानदारों ने एक सामूहिक सिविल वाद सिविल जज हवाली के यहां दायर किया। इसके बाद से आए दिन जोन 8 के जोनल अधिकारी एवं उनके अधिकारी दुकानदारों के साथ गाली गलौज करते और धमकी देते कि तुम लोग मुकदमा वापस ले लो नहीं तो बुलडोजर लाकर तुम लोगों की दुकान तुम लोगों के सहित गिरा देंगे।
मुकदमा दायर करने के पश्चात पटरी दुकानदारों ने सिविल वाद की छाया प्रति सहित मामले की सूचना जिलाधिकारी लखनऊ, महापौर लखनऊ एवं नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ को दी। इसके पश्चात जोन 8 के जोनल अधिकारी एवं उनके कर्मचारी पटरी दुकानदारों को और भी ज्यादा प्रताड़ित करने लगे। यहां तक पटरी दुकानदारों ने यह भी बताया कि जोनल अधिकारी को मुकदमे की कॉपी दिखाई तो जोनल अधिकारी कहने वालों की हम न्यायालय से निपट लेंगे लेकिन हम तुम लोगों की दुकानों को नहीं छोड़ेंगे। साथ ही यह भी बताया कि न्यायालय द्वारा जोनल अधिकारी को दो बार नोटिस भेजा गया परंतु जोनल अधिकारी ने एक भी बार न्यायालय में जवाब नहीं दिया। इस तरह से जोन 8 जोनल अधिकारी एवं उनके कर्मचारी गढ़ दबंगई कर रहे।
लेकिन अधिकारी खामोश आखिर क्यों ?
PMB News
