Breaking News

श्रावस्ती में ई-रिक्शा पलटा एक की मौत तीन घायल

पीएमबी। बौद्ध परिपथ पर इकौना के राजकीय महामाया डिग्री कॉलेज के पास बुधवार ई रिक्शा का पिछला पहिया निकल जाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी इकौना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मासूम बालिका को मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र इकौना के ग्राम कंजडवा निवासी विजय कुमार (27) बुधवार थाना कोतवाली बलरामपुर के ग्राम सोनौढा अपनी ससुराल में श्राद्ध में शामिल होने के लिए ई रिक्शा से जा रहा था। इस दौरान ई रिक्शा पर उसकी पत्नी व पुत्री आरती (2) सहित बलरामपुर जिले के थाना ललिया अंतर्गत नेतुवा निवासी शालिनी (35) व उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री नायरा भी थी। जैसे ही ई रिक्शा महामाया राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने पहुंचा। तभी अचानक उसका दाहिना पिछला पहिया निकल गया। इससे ई रिक्शा अनियंत्रित हो पलट गया। घटना में शालिनी, नायरा, विजय कुमार, आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी इकौना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। जबकि शेष घायलों को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।

About Pmbnews-Editor

Check Also

उत्तर प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों पर गिरि गाज

PMB. उत्तर प्रदेश सचिवालय के 60 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी दफ्तर देरी से पहुंचते हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *