Breaking News

अधिकारियों की लापरवाही के कारण भक्तों, श्रद्धालुओं एवं रोगियों को करना पड़ रहा समस्या का सामना

पीएमबी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के टोडरपुर ग्राम में स्थित वासुकी नाग मंदिर में कैंसर कंठमाला सांप काटा एवं अन्य समस्त रोगों का इलाज आयुर्वेद द्वारा नि:शुल्क किया जाता है। पीएमबी न्यूज़ के उप संपादक के पूछने पर मंदिर के पुजारी ने बताया की लगभग 40 वर्ष पूर्व स्वत ही भगवान वासुकी नाग मंदिर स्थल पर प्रकट हुए। दर्शन करने लोगों की भीड़ आने लगी लोगों की बीमारियां भी दूर होने लगी। उत्तर प्रदेश से ही नहीं लोग देश-विदेश से दर्शन हेतु आते हैं। जो जिस प्रकार की समस्या लेकर आता है, उसकी उस समस्या का समाधान हो जाता है। बताया कि बुधवार एवं रविवार को दवाई मिलती है व अमावस के बाद की पंचमी को हर माह मेला लगता है। जिसमें अनगिनत भक्त श्रद्धालु एवं रोगीजन आते हैं। वासुकी नाग के दर्शन कर रोगों से मुक्ति पाते हैं।

ग्राम के अधिकारीगढ़ ग्राम के अधिकारी लापरवाह भक्ति श्रद्धालु एवं रोगी परेशान

लेकिन ग्राम के अधिकारीगढ़ अपनी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। ग्राम में सड़कों की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। मंदिर के पास रोड लाइट तो लगी है, लेकिन वह सिर्फ शोभा की वस्तु है। जलती कभी नहीं है। जिस कारण आने-जाने वाले भक्तों श्रद्धालुओं एवं रोगियों को अत्यंत आसुविधा होती है। यह भी मानता है कि लोग एक-एक महीने रुक कर वहां अपना इलाज करवाते हैं। परंतु इन सब बातों से बिजली विभाग एवं ग्राम विकास के अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता। वह तो सिर्फ कागज में कार्यों को पूर्ण दिखाकर अपने में मस्त रहते हैं। इस तरह से अधिकारियों की लापरवाही श्रद्धालुओं भक्तों रोगियों एवं पुजारी पर भारी पड़ रही है।

About Pmbnews-Editor

Check Also

उत्तर प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों पर गिरि गाज

PMB. उत्तर प्रदेश सचिवालय के 60 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी दफ्तर देरी से पहुंचते हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *