Breaking News

दो नए पुलिस अधीक्षकों की हुई नियुक्ति

पीएमबी। सोनभद्र में तैनात डॉ. यशवीर सिंह को जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह 2013 बैच के आईपीएस हैं। वह सिद्धार्थनगर के एसपी भी रह चुके हैं।

रायबरेली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल को हटाकर आगरा कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। बताया जा रहा है कि शिकायतों के बाद उन्हें हटाया गया है। उनके खिलाफ टैक्सी ऑपरेटर को प्रताड़ित करने के मामले में अदालत के आदेश पर डीजीपी मुख्यालय ने भी जांच कराई थी।

हाल ही में गदागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले सीमेंट सरिया व्यवसायी दीपू को लूट के झूठे मुकदमे में फंसाने की वजह से रायबरेली पुलिस की कार्यशैली पर तमाम सवाल उठे थे। अभिषेक करीब नौ माह जिले के पुलिस अधीक्षक रहे। उन्होंने जनवरी 2024 में यहां ज्वाइन किया था।

About Pmbnews-Editor

Check Also

कमिश्नर को सीएचसी में इलाज करते मिला बाहरी व्यक्ति

पीएमबी। जिले के रुपईडीह पीएचसी के निरीक्षण के बाद रविवार रात कमिश्नर बहराइच जिले की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *