Breaking News

आज का राशिफल

मेष

आज आपका मन अशांत हो सकता है। माता के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है। नया काम शुरू कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन अवश्य लें। आपका कोई दोस्त आपसे मदद मां‍ग सकता है।

वृष

आज युवाओं को अपने करियर को लेकर अच्छे विकल्प सूझ सकते हैं। विधिक मामलों में विजय मिलने की संभावना बन रही है। गृहक्लेश से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति आपको उदासीन नहीं रहना चाहिए।

मिथुन

आज किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है,लेकिन आपको मेहनत भी काफी करनी पड़ेगी। उच्च तकनीक से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। गुस्से और आवेश में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें।

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियों का अभाव रहेगा। धन के लेन-देन में उधारी बिल्कुल न करें। अपनी गलतियों से सीखने का उत्तम अवसर है। इंजीनियर्स के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

सिंह

आज आपकी लापरवाही की वजह से आपको परेशानी होगी। दूसरों के मामलों में आपको हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। तनाव की वजह से सिरदर्द की समस्या होने की संभावना है। घर में थोड़ी परेशानी रहेगी।

कन्या

आज नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। रिटेल कारोबारियों की आय में वृद्धि हो सकती है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कई दिनों से अटके हुए मामले सुलझ सकते हैं। कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

तुला

आज विश्वस्त लोगों की सलाह आपके काफी काम आएगी। भूमि और संपत्ति की बिक्री से धन लाभ होगा। शत्रु अपनी योजनाओं में विफल होंगे। अपने मन की बातों को मित्रों से साझा कर सकते हैं। घर के इंटीरियर में कुछ बदलाव लाने का विचार बना सकते हैं।

वृश्चिक

आज कोई भी नया काम शुरू न करें। सरकारी अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अपनी योजनाओं को ज्यादा प्रचारित करना हितकर नहीं रहेगा। नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य के ऊपर भी पड़ सकता है।

धनु

आज आपसी संबंधों में खटास हो सकती है। काल्पनिक विचारों में खोए रहेंगे। दूसरों के भरोसे ज्यादा न रहें। अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट खराब हो सकता है। ज्यादा सोच-विचार के कारण आपका मन कुछ परेशान रहेगा।

मकर

आज का दिन आपके काफी शुभ रहेगा। समय बाकी दिनों की अपेक्षा पक्ष में रहेगा। दूसरों के भरोसे ज्यादा न रहें। अपने व्यवहार में परिस्थितियों के अनुरूप कुछ बदलाव ला सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की मदद करनी पड़ सकती है।

कुंभ

आज बैंकिंग और लोन संबंधी परेशानियों का निवारण होगा। परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उपकरणों में खराबी आने की संभावना है। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

मीन

आज मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नई योजनाओं पर काम करने का प्रयास करेंगे। आपके सभी अटके हुए काम धीरे-धीरे बनते जाएंगे। काफी दिनों से चली आ रही बाधा का निवारण होगा

About Pmbnews-Editor

Check Also

शिवजी की पूजा का महत्व, अच्छा क्या चढ़ाने से क्या मिलता है फल

पीएमबी अध्यात्म । अधिकमास का कृष्ण पक्ष 2 अगस्त 2023 से शुरू हो रहा है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *