Breaking News

पुलिस पर हमला करने वाले गिरफ्तार

दीपमाला दुबे
पीएमबी लखनऊ । पुलिस टीम पर हमला कर फरार हो चुके हिस्ट्री सीटर राजा हुसैन को ठाकुरगंज पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने आनंद-फानन हिस्ट्रीसीटर समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी सभी को जेल भेज दिया।गौरतलब है कि 4 अगस्त की रात दरोगा अशोक सिंह सिपाही अनिल के साथ हिस्ट्री सीटर राजा हुसैन को पकड़ने गए थे। इस दौरान आरोपित ने पारिवारिक सदस्यों के संग मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर वर्दी फाड़ दी थी। उसके बाद आरोपित हिस्ट्रीशीटर, पिता रियासत, भाई इमरान, शाहनवाज और चाचा मोहसिन घर छोड़कर फरार हो गए। जहां वह मुंबई में किराए पर कमरा लेकर फैक्ट्री में मजदूरी करने लगे। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि गत 10 अगस्त पुलिस पर हमला करने वाले साहिल उर्फ अंडा को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने हमलावरों के मुंबई ठिकाने की जानकारी दी थी।फिर सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस ने आरोपितों की लोकेशन ट्रैक कर उन्हें मुंबई से पकड़ लिया है।

About Pmbnews-Editor

Check Also

जोन 8 के जोनल अधिकारी को नहीं है न्यायालय का खौफ, और ना ही उच्च अधिकारियों का और ना ही उच्च अधिकारियों का

पीएमबी लखनऊ। जोन 8 के जोनल अधिकारी न्यायालय को तख में रखते हुए अपनी मनमानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *