Breaking News

किशोरी को अगवा कर खिलाया नशीला पदार्थ

पीएमबी। लखनऊ में सरोजनीनगर में मंदिर से घर जा रही किशोरी को कार और बाइक सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। अगले दिन पीड़िता उनके चंगुल से भाग निकली। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में सरोजनीनगर पुलिस ने शुक्रवार को महिला समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महिला के मुताबिक उनकी 14 वर्षीय बेटी 18 सितंबर की शाम साढ़े छह बजे मंदिर गई थी। मंदिर के पीछे पहले से मौजूद युवक ने उसे रोक कर अपने दो और साथियों को बुला लिया। तीनों ने बेटी को जमकर पीटा। इस बीच बिना नंबर प्लेट वाली कार लेकर महिला वहां पहुंची और बेटी को अगवा कर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। आरोप है कि बेटी को जब अगले दिन होश आया तो उसने खुद को अस्पताल में पाया। चीखने चिल्लाने पर आरोपियों ने बेटी के गले व हाथ पर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपियों के जाने के बाद बेटी वहां से भाग निकली। इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति के मुताबिक मामला संदिग्ध लग रहा है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

घर के बाहर बालिका से मदरसे के छात्र ने की छेड़छाड़

लखनऊ इलाके में शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर के बाहर खड़ी बालिका से मदरसे के छात्र ने छेड़छाड़ की। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के पिता ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वजीरगंज की रिवर बैंक कॉलोनी में 11 वर्षीय बालिका परिवार संग रहती है। शनिवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच अजनबी युवक उसके पास आकर पता पूछने लगा। मना करने पर आरोपी छेड़छाड़ करने लगा। इससे किशोरी डर गई और जान बचाकर घर के अंदर भागी। उसने घर में मौजूद लोगों को घटना के बारे में बताया। किशोरी के परिजनों ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम नाम अमीनाबाद निवासी मो. फर्श तालिब बताया। वह मूल रूप से वाराणसी के बजरडीहा के तिलियाना का रहने वाला है और लाटूश रोड पर मदरसे में पढ़ता है।

About Pmbnews-Editor

Check Also

जोन 8 के जोनल अधिकारी को नहीं है न्यायालय का खौफ, और ना ही उच्च अधिकारियों का और ना ही उच्च अधिकारियों का

पीएमबी लखनऊ। जोन 8 के जोनल अधिकारी न्यायालय को तख में रखते हुए अपनी मनमानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *