Breaking News

अर्पणा यादव ने राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला

पीएमबी। नाराजगी की खबरों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

बता दें कि सरकार ने पिछले सप्ताह ही आगरा की बबीता चौहान को आयोग की अध्यक्ष, गोरखपुर की चारू चौधरी और अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष बनाया था। इसके बाद दोनों की पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाल लिया था पर अपर्णा यादव ने नहीं संभाला जिसे लेकर उनकी भाजपा से नाराजगी की खबरें आ रही थीं। अपर्णा यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

About Pmbnews-Editor

Check Also

कमिश्नर को सीएचसी में इलाज करते मिला बाहरी व्यक्ति

पीएमबी। जिले के रुपईडीह पीएचसी के निरीक्षण के बाद रविवार रात कमिश्नर बहराइच जिले की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *