पीएमबी। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के कई थानों के जोन में बदलाव किए गए हैं। शहर में पांच जोन के कुछ सर्किल में भी फेरबदल किया गया है। थानों के पुनर्गठन का प्रस्ताव पुलिस ने डीजीपी मुख्यालय भेजा था। वहां से अनुमति मिलने के बाद शनिवार को इसको लागू कर दिया गया।
ऐसा इसलिए किया गए है कि क्योंकि पहले कुछ थानों के जोन व सर्किल भौगोलिक रूप से दूसरे जोन में आते थे, इससे लोगों को दिक्कत होती थी। आईए जानते हैं कि अब कौन से थाने किसी जोन में पड़ेंगे।
पश्चिम जोन:
डीसीपी: विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी: धनंजय सिंह कुशवाहा
सर्किल थाना
चौक चौक, ठाकुरगंज और वजीरगंज
बाजारखाला सआदतगंज, बाजारखाला और तालकटोरा
कैसरबाग कैसरबाग, नाका और अमीनाबाद
काकोरी काकोरी, दुबग्गा और पारा
पूर्वी जोन:
डीसीपी: शशांक सिंह, एडीसीपी: पंकज सिंह
सर्किल थाना
गाजीपुर गाजीपुर, गुडंबा, विकासनगर और इंदिरानगर
गोमतीनगर गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार और साइबर क्राइम थाना
विभूतिखंड विभूतिखंड, चिनहट और बीबीडी
मध्य जोन:
डीसीपी: आशीष श्रीवास्तव, एडीसीपी: मनीषा सिंह
सर्किल थाना
हजरतगंज हजरतगंज, हुसैनगंज, गौतमपल्ली और महिला थाना कैंट कैंट, आलमबाग, आशियाना और महानागर
महानगर महानगर, हसनगंज और मदेयगंज
उत्तरी जोन:
डीसीपी: गोपाल चौधरी, एडीसीपी: जितेंद्र कुमार दुबे
सर्किल थाना
अलीगंज अलीगंज, मड़ियांव और जानकीपुरम
मलिहाबाद मलिहाबाद, माल और रहीमाबाद
बीकेटी बीकेटी, इटौंजा, सैरपुर, महिला थाना द्वितीय और महिगवां
दक्षिणी जोन:
डीसीपी: निपुण अग्रवाल , एडीसीपी: अमित कुमावत
सर्किल थाना
मोहनलालगंज मोहनलालगंज, नगराम और निगोहां
गोसाईंगंज गोसाईंगंज, सुशांत गोल्फ सिटी और पीजीआई
कृष्णानगर कृष्णानगर, सरोजनीनगर, बंथरा और बिजनौर
PMB News
