Breaking News

सांसद अफजाल अंसारी पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ। महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।

उन्‍होंने अपने भाषण के दौरान महाकुंभ को लेकर अमर्यादित टिप्‍पणी की है। जिससे उनकी व सनातन धर्म को मानने वाले लोगो की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। शादियाबाद पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट बीएनएस की धारा-299, 253(2) में सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है, आगे की आवश्‍यक कार्यवाही हो रही है। गौरतलब है कि इसके पहले भी सांसद अफजाल अंसारी ने महाकुंभ पर साधुओं के गांजा के सेवन को लेकर बयान दिया था, उस मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ था।

About Pmbnews-Editor

Check Also

जोन 8 के जोनल अधिकारी को नहीं है न्यायालय का खौफ, और ना ही उच्च अधिकारियों का और ना ही उच्च अधिकारियों का

पीएमबी लखनऊ। जोन 8 के जोनल अधिकारी न्यायालय को तख में रखते हुए अपनी मनमानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *