Breaking News

छह बार चक्कर काटने के बाद हजरतगंज कोतवाली में दर्ज हुई :- प्राथमिकी

पीएमबी लखनऊ । शहर में क्राइम ग्राफ तो कम करने के लिए पुलिस ने नायाब तरीका खोज लिया है। जब प्राथमिकी भी दर्ज नहीं करेंगे तो भला कागजों पर क्राइम कैसे दिखेगा। ताजा मामला हजरतगंज कोतवाली का है, जहां 6 बार चक्कर लगाने के बाद कोतवाली पुलिस ने सरेराह चोरी के मामले में पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं की है। सुशांत गोल्फ सिटी थाना अंतर्गत अवध विहार योजना निवासी आकाश राघव ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि गत 24 जुलाई को हजरतगंज स्थित कृष्णा मेडिकल स्टोर के बाहर रात करीब 8 बजे उसकी कार खड़ी थी। देर रात देखा तो कार का शीशा टूटा था और लैपटॉप चार्जर आदि चोरी हो चुका था।सूचना देने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जांच पड़ताल की पर कोई कार्यवाही नहीं की। आकाश ने बताया कि इसके बाद वे करीब छह बार कोतवाली गए पर तफ्तीश किए जाने की बात कह कर उन्हें हर बार वहां से लौटा दिया गया। निरंतर कोतवाली के चक्कर काटने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

About Pmbnews-Editor

Check Also

जोन 8 के जोनल अधिकारी को नहीं है न्यायालय का खौफ, और ना ही उच्च अधिकारियों का और ना ही उच्च अधिकारियों का

पीएमबी लखनऊ। जोन 8 के जोनल अधिकारी न्यायालय को तख में रखते हुए अपनी मनमानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *