Breaking News

बुद्धेश्वर में दर्शन करने आई पूर्व सैनिक की पत्नी की उड़ाई चेन

पीएमबी लखनऊ । पारा के बुद्धेश्वर मंदिर दर्शन करने आए पूर्व सैनिक की पत्नी की भीड़ में लुटेरों ने चेन उड़ा दी। महिला ने घटना के 2 दिन बाद पुलिस को जानकारी दी। तेलीबाग निवासी पूर्व सैनिक गुलाब राणा की पत्नी माया राणा बुधवार को बेटी के साथ बुद्धेश्वर मंदिर दर्शन करने आई थी। मंदिर में दर्शन करने के दौरान अत्यधिक भीड़ भाड़ में अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन उड़ा दिया और मौके से भाग निकले। पीड़िता के अनुसार चेन ढाई तोले की थी जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपए है। शिकायत पर पारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

About Pmbnews-Editor

Check Also

जोन 8 के जोनल अधिकारी को नहीं है न्यायालय का खौफ, और ना ही उच्च अधिकारियों का और ना ही उच्च अधिकारियों का

पीएमबी लखनऊ। जोन 8 के जोनल अधिकारी न्यायालय को तख में रखते हुए अपनी मनमानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *