पीएमबी एटा । शहर में स्थित पुलिस लाइन से शुक्रवार की देरशाम कासगंज जिला में तैनात सिपाही कार चुराकर भाग गया। कार फिरोजाबाद में हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद चोरी होने की जानकारी हो सकी। पुलिस ने कार चोरी करने वाले आरक्षी को पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में तैनात मुख्य आरक्षी कल्याण सिंह ने कार चोरी करने वाले सिपाही आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि पुलिस लाइन में खड़ी सूमो कार को आकाश चोरी करके ले गया। इसके बाद कार बरामद कर ली गई है। एससपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश कुमार निवासी नगला मानधाती थाना एका फिरोजाबाद हाल पता श्याम विहार कॉलोनी थाना कोतवाली नगर ने कार को पुलिस लाइन से चोरी किया था।इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार की दोपहर करीब 15.30 बजे खुदातपुर थाना जसराना फिरोजाबाद से गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया है। आकाश थाना सहावर में आरक्षी के पद पर तैनात है, वह करीब 15 दिन से गैरहाजिर चल रहा था। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

PMB News