आबिदा खातून
पीएमबी । ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहिनी पूर्व में बंद मकान का ताला तोड़ करीब 3 लाख रुपए के गहने और अलमारी में रखी नगदी साफ कर दी। घर में हुई चोरी की सूचना मिलते ही मकान मालकिन ने ठाकुरगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि मोहनी पुरवा निवासी जितेंद्र कुमार मौर्य सपरिवार रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि बीते 9 अगस्त की रात वह अपने पैतृक गांव रहीमाबाद में परिवार को लेकर गए थे। जबकि घर छोटा भाई देखरेख के लिए रुका था।रात 9:00 बजे भाई फैक्ट्री से घर आया तो उसे में गेट का ताला टूटा मिला। कमरे की फर्श पर सारा सामान बिक रहा था। इसके बाद भाई ने उन्हें फोन पर घर में हुई चोरी की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने अलमारी में करीब 3 लाख रुपए के गहने और 35 हजार की नकदी चुरा ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के संबंध में पड़ोसियों से भी पूछताछ हो रही है।

PMB News