पीएमबी। ठाकुरगंज के लालाबाग में बुधवार को पांचवीं की छात्रा माही तिवारी (14) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। छात्रा की बुआ प्रीति के मुताबिक बुधवार को माही की दादी द्रौपदी अपनी दो पोतियों दिव्या व लाडो के साथ अस्पताल गई थीं। माही घर पर अकेली थी। देर शाम जब दादी लौटीं तो दरवाजा बंद मिला। उन्होंने पड़ोसियों से दरवाजा तुड़वाया। कमरे में दाखिल हुईं तो माही पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटक रही थी। प्रीति के मुताबिक माही के पिता 2016 से उसकी मां पूजा की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले ही वह पिता से मिलने जेल गई थी। इस कारण वह काफी परेशान रहती थी। आत्महत्या की वजह नहीं पता चल सकी है।
वही कृष्णा नगर में एक विवाहिता फंदे सेें लटका मिला लडीए कॉलोनी निवासी डिलीवरी बॉय सुमित अग्रवाल के मुताबिक बुधवार शाम पत्नी कनक (42) ने कमरे में पंखे से साड़ी फंदे के सहारे लटककर जान दे दी। परिवार में दो बच्चे हैं।
PMB News
