Breaking News

कैंसर से पीड़ित 6 साल की बच्ची की बच्ची जान

पीएमबी। दुर्लभ प्रकार के इविंग सार्कोमा कैंसर से पीड़ित छह साल की बच्ची की दिल्ली के निजी अस्तपाल में सफल सर्जरी हुई है। यह कैंसर एक लाख में से महज तीन लोगों को होता है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर अक्षय तिवारी ने बताया कि अलीगंज निवासी बच्ची के कंधे में पिछले साल सूजन आई थी। परिवारवालों ने पहले नजरअंदाज किया, लेकिन काफी समय तक समस्या होने पर जांच कराई। बायोप्सी में इविंग सार्कोमा कैंसर का पता चला। शुरुआत में कीमोथेरेपी कराई गई। फिर सर्जरी की जरूरत थी। कंधे पर कैंसर होने से मूवमेंट की भी चिंता थी। इसे देखते हुए परिवारवाले दिल्ली के निजी अस्पताल गए। डॉ. अक्षय के मुताबिक यह सर्जरी इसलिए ज्यादा चुनौतीपूर्ण थी, क्योंकि कैंसर की हड्डी को हटाने के लिए रेडिकल सर्जरी की जरूरत थी। कम उम्र होने से इसका बच्चे पर गलत प्रभाव हो सकता था। ऐसे में क्रायोथेरेपी और रिसाइकल्ड ट्यूमर बोन के री-इम्प्लांटेशन पर चर्चा की गई। इस तकनीक में कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए लिक्विड नाइट्रोजन से प्रभावित हड्डी को जमा दिया जाता है। इसके बाद हड्डी को शरीर में इम्प्लांट किया जाता है। इस तकनीक से मांसपेशियों के साथ कैंसर की हड्डी को हटा दिया गया। सर्जरी के बाद बच्ची को कीमोथेरेपी दी गई। अब उसकी हालत सामान्य है।

About Pmbnews-Editor

Check Also

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में थानों के जोन बदले

पीएमबी। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के कई थानों के जोन में बदलाव किए गए हैं। शहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *