Breaking News

राजधानी लखनऊ के 88 गांव शहर की तरह चमकेंगे

पीएमबी। दिसम्बर 2019 को नगर निगम में राजधानी के 88 गांव शामिल तो हो गए थे लेकिन यहां कि करीब ढाई लाख की आबादी की मूलभूत सुविधाएं अभी तक नहीं मिल पाई थीं. लेकिन अब यहां विकास की गंगा बहने जा रही है. अगले एक वर्ष में 80 करोड़ रुपये से इन गावों को शहर की तर्ज पर चमकाया जाएगा. जिसका काम वित्त की बैठक होने के बाद जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा. अभी तक फिलहाल 12 करोड़ रुपये से इन गांवों की सड़कों और नालो को मरम्मत किया गया था।

लखनऊ नगर निगम का क्षेत्र 568 वर्ग किलोमीटर हुआःनगर निगम के चीफ अभियंता महेश चंद्र ने बताया कि नगर निगम की सीमा में 88 गांवों को जोड़ा गया था. जिसके बाद नगर निगम का क्षेत्र 310 वर्ग किलोमीटर से बढ़ कर 568 वर्ग किलोमीटर हो गयी थी. ऐसे में इस क्षेत्रफ़ल का विकास भी नगर निगम की ही जिम्मेदारी थी. लिहाजा शुरुआती तौर पर 12 करोड़ रुपये से इन गावों की सड़के और नालियां सुधारी गयी थी. लेकिन अब करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़के, नालियां, स्ट्रीट लाइट, सीवर लाइन के अलावा अन्य विकास किये जायेंगे. उन्होंने बताया कि आगामी वित्त बैठक में इस पर मुहर भी लग जाएगी। नगर निगम में शामिल गांवःअल्लूनगर डिगुरिया, अलीनगर, नरहन घैला, तिवारीपुर, मिर्जापुर, मोहम्मदपुर मजरा, नौबस्ता क गोयला, धावा, सैदपुर जागीर, रायपुर, भिठौली न मोहिउद्दीनपुर, खरगपुर जागीर, जेहटा, सैथा, , रसूलपुर कायस्थ, अजनहर क मिश्रपुर, गुडम्बा, बरखुरदारपुर, आधार खेड़ा, बसहा, दस रसूलपुर सादात, लौलाई, निजामपुर मल्हौर, उत्तर धौना, गणेश रहमानपुर, सेमरा, शाहपुर, सराय शेख, टेराखास, हासेमऊ, भरव लोनापुर, चंदियामऊ, भैसोरा, खरगापुर, हुसेडिया, मकदूम् मलेसेमऊ, बाघामऊ, मस्तेमऊ, मुजफ्फुरन घुसवल, निजामपुर मझिगवां, सोनई कजेहरा, बरौली, अरदौना मऊ, सरसवां, अहिमाम चक कंजेहरा, माढरमऊ खुर्द, माढरमऊ कलां, हसनपुर खेळ यूसुफनगर, हरिहरपुर, मलाक, घुसवलकलां, देवामऊ, खलीलाब बरौना, सेंवई, बिरूरा, हरिकंश गढ़ी, पुरसेनी, कल्ली पश्चिम, अलीनगर खुर्द, अशरफ नगर, रसूलपुर इठुरिया, बिजनौर, नट मीरानपुर पिनवट, सिकरोरी, लालनगर, महिपतमऊ, सराय प्रेमन मौरा, अमौसी, अनौरा, कलिया खेड़ा, अलीनगर सुनहरा, सद सरोसा भरोसा, नरौना, सलेमपुर पतौरा शनिल गांव लखनऊ नगर निगम में शामिल हुए हैं. इन गांवों में जल्द ही बड़े स्तर पर विकास कार्य शुरू होंगे.

About Pmbnews-Editor

Check Also

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में थानों के जोन बदले

पीएमबी। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के कई थानों के जोन में बदलाव किए गए हैं। शहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *