Breaking News

यूपी में 17 आईपीएस अफसर के हुए तबादले

पीएमबी। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को यूपी पुलिस में बड़ा बदलाव कर दिया। अलीगढ़ के आईजी, स्थापना बोर्ड के डीआईजी, 8 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 17 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। अभी तक अलीगढ़ के आईजी रहे शलभ माथुर को लखनऊ के पुलिस मुख्यालय में आईजी स्थापना बना दिया गया है। इसी तरह लखनऊ में डीआईजी स्थापना रहे प्रभाकर चौधरी को अलीगढ़ में डीआईजी रेंज बनाया गया है। जिन आठ जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं उनमें शाहजहांपुर, झांसी, रायबरेली, सोनभद्र, औरेया, उन्नाव, महोबा और संभल के कप्तानों को बदलाा गया है।

नए बदलाव इस प्रकार हैं…

  • शलभ माथुर पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र से पुलिस महानिरीक्षक स्थापना, मुख्यालय लखनऊप्र
  • भाकर चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक स्थापना मुख्यालय लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़
  • राजेश एस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी से पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर
  • श्रीमती सुधा सिंह सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी
  • डा० यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र से पुलिस अधीक्षक, रायबरेली
  • सिद्धार्थ शंकर मीना पुलिस अधीक्षक उन्नाव से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज
  • चारू निगम पुलिस अधीक्षक औरंया से सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद
  • अपर्णा गुप्ता पुलिस अधीक्षक महोबा से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ
  • अशोक कुमार मीना पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र
  • दीपक भूकर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक उन्नाव
  • अभिषेक कुमार अग्रवाल पुलिस अधीक्षक रायबरेली पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा
  • कृष्ण कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर से पुलिस अधीक्षक सम्भल
  • कुलदीप सिंह गुनावत पुलिस अधीक्षक सम्भल पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज
  • अभिजीत आर शंकर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक औरैया
  • पलाश बंसल अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक महोबा
  • अभिनव त्यागी अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर
  • अमृत जैन सहायक पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलीगढ़

About Pmbnews-Editor

Check Also

कमिश्नर को सीएचसी में इलाज करते मिला बाहरी व्यक्ति

पीएमबी। जिले के रुपईडीह पीएचसी के निरीक्षण के बाद रविवार रात कमिश्नर बहराइच जिले की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *