Breaking News

अधिकारियों द्वारा राजस्व वसूली का दबाव बनाने के कारण R I को हुआ ब्रेन हेमरेज

PMB लखनऊ। राजस्व निरीक्षकों का कहना है कि हाउस टेक वसूली के लिए दबाव बनाने वाले अवसर देखने तक नहीं पहुंचे। प्रशांत मिश्रा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय केंद्रित राजस्व सेवा कर्मचारी कल्याण संगठन ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की गलत नीतियों के कारण हमारे राजस्व सेवा के कर्मियों को कार्य क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ रहा है। बढ़ती हुई आबादी एवं बढ़ाते हुए कार्य क्षेत्र के अनुसार सरकार एवं शासन निरंतर वसूली लक्ष्य को बढ़ा रही है और साथ ही साथ निकायों को यह भी निर्देश दिया जा रहा है कि निकायों पर अतिरिक्त आने वाले भर को निकाय अपने आय के स्रोत से वहन करें। राजस्व वसूली के नाम पर राजस्व कर्मचारियों को लक्ष्य के अनुरूप न होने पर निलंबित तक की कार्रवाई करने एवं रात दिन कार्य क्षमता से अधिक अवकाश के दिनों में काम करने पर नियमानुसार दिए जाने वाले प्रतिकर अवकाश को भी ना लेकर अपने विभागीय डेटन का निर्वहन करना पड़ रहा है। जिस कारण राजस्व के कर्मचारी मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थ है। इसके निदान हेतु सभी निकायों के संगे महासंघों को संस्था हित एवं कर्मचारियों के हित में आवश्यक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। ताकि हमारे पूर्वजों ने अपने त्याग संघर्ष एवं बल पर काम के घंटे की बनाई गई नीति का अनुपालन सुनिश्चित हो सके और हमारे साथियों पर हो रही घटनाओं को तत्काल रोकते हुए उनका सुरक्षा प्रदान किया जा सके एवं सभी अधिकारियों को राजस्व वसूली में उनके पद के अनुरूप अधिनियम के तहत सहभागिता कराई जाए अन्यथा सभी राजस्व सेवा के कर्मी पूरे प्रदेश में कार्य बंदी करने का विवश होंगे।

About Pmbnews-Editor

Check Also

जोन 8 के जोनल अधिकारी को नहीं है न्यायालय का खौफ, और ना ही उच्च अधिकारियों का और ना ही उच्च अधिकारियों का

पीएमबी लखनऊ। जोन 8 के जोनल अधिकारी न्यायालय को तख में रखते हुए अपनी मनमानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *